
Tu Meri Dhadak Hai - From "Dhadak 2"
Lyrics
फिर कभी मिलेंगे तुम से हम
ज़िंदगी जिएँगे फिर से हम
फिर से वो बारिश बरस जाएगी
तुम से कुछ कहेंगे फिर से हम
जो भी कुछ रह गया हो यहाँ पे मेरा
ख़ुशबुओं में बदल जाएगा
हमारी-तुम्हारी कहानी यहाँ तक
अभी अलविदा चाहिए
जो फिर से तुम्हारा बना दे हमें
वो पुरानी तड़प चाहिए
सफ़र इस जहाँ का ख़तम हो चुका है
बस एक धड़क चाहिए
हमारी-तुम्हारी कहानी यहाँ तक
अभी अलविदा चाहिए
सफ़र इस जहाँ का ख़तम हो चुका है
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
मेरी नदिया, तेरा सागर
दोनों कभी तो मिलेंगे
जितना गहरा जाएँगे हम
उतने ही मोती मिलेंगे
रह गई कसर अगर कोई भी यहाँ
अगले जनम फिर मिलेंगे
फ़र्क़ ना हो कोई तुममें-हममें जहाँ
ऐसी जगह ढूँढ लेंगे
रोशनी से तेरी जगमगाता था जो
ख़्वाबों का वो शहर सो गया
हमारी-तुम्हारी कहानी यहाँ तक
अभी अलविदा चाहिए
जो फिर से तुम्हारा बना दे हमें
वो पुरानी तड़प चाहिए
सफ़र इस जहाँ का ख़तम हो चुका है
बस एक धड़क चाहिए
हमारी-तुम्हारी कहानी यहाँ तक
अभी अलविदा चाहिए
सफ़र इस जहाँ का ख़तम हो चुका है
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
हाँ, एक धड़क चाहिए
ये कैसी तड़प है? ये कैसी तड़प है?
तू मेरी धड़क है, तू मेरी धड़क है
Similar tracks
View All
Yeh Awarapan - DJ Suketu RemixArijit Singh, Amaal Mallik, Rashmi Virag, DJ Suketu
Jitni DafaYasser Desai, Jeet Gannguli, Rashmi Virag
Yeh Awarapan - Vocals OnlyArijit Singh, Amaal Mallik, Rashmi Virag
Ghar Kab Aaoge (From "BORDER 2")Arijit Singh, Mithoon, Diljit Dosanjh, Sonu Nigam, Vishal Mishra, Anu Malik, Manoj Muntashir, Roop Kumar Rathod, Javed Akhtar
Bas Ek Dhadak - From "Dhadak 2"Shreya Ghoshal, Jubin Nautiyal, Rashmi Virag, Javed-Mohsin
Maana Dil - From "Good Newwz"Rashmi Virag, B Praak
Bhool JaaArijit Singh, Rashmi Virag, Piyush Shankar
Sun Bhi Le - Lofi MixArijit Singh, Vishal Mishra, Sanjay S Yadav
