
Bas Ek Dhadak - From "Dhadak 2"
Lyrics
चाँद का ग़ुरूर मिट गया
तू मुझे ज़मीं पे दिख गया
शायरों ने हार मान ली
तुझ पे मैं वो नज़्म लिख गया
एक भटके हुए क़ाफ़िए की तरह
तेरे चेहरे पे मैं रुक गया
मोहब्बत का मेरी ये पहला सफ़र है
ज़मीं से फ़लक चाहिए
जो नींदें उड़ा दे, ना सोने दे मुझको
वो मीठी तड़प चाहिए
उमर-भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए
मोहब्बत का मेरी ये पहला सफ़र है
ज़मीं से फ़लक चाहिए
उमर-भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
मैं कुछ भी नहीं थी, मिली जब से तुम से
मुझे ज़िंदगी मिल गई
तेरी रोशनी की नज़र जो पड़ी तो
मेरी हर ख़ुशी खिल गई
तू मेरा क्या है, कैसे बताऊँ तुझे?
मैं बस तेरी हूँ, इतना पता है मुझे
जो कभी उड़ रहा था पतंग की तरह
तेरी बातों से मैं कट गया
मोहब्बत का मेरी ये पहला सफ़र है
ज़मीं से फ़लक चाहिए
जो नींदें उड़ा दे, ना सोने दे मुझको
वो मीठी तड़प चाहिए
उमर-भर निभाएगी जो साथ मेरा
बस एक धड़क चाहिए
बस एक धड़क चाहिए
हाँ, बस एक धड़क चाहिए
Similar tracks
View All
Yeh Awarapan - DJ Suketu RemixArijit Singh, Amaal Mallik, Rashmi Virag, DJ Suketu
Tum Kya Mile - Club RemixArijit Singh, Pritam, Shreya Ghoshal, Dj Ganesh Bombay
Dhadak - Title TrackShreya Ghoshal, Ajay Gogavale
Rabba Janda - From "Mission Majnu"Jubin Nautiyal
Jitni DafaYasser Desai, Jeet Gannguli, Rashmi Virag
Nabz Nabz - Female Version - From "Bharat Bhhagya Viddhaata"Shreya Ghoshal, Aman Pant, Manoj Tapadia
Yeh Awarapan - Vocals OnlyArijit Singh, Amaal Mallik, Rashmi Virag
Tum Kya Mile - Reggeton MixArijit Singh, Shreya Ghoshal, Dj Turbulence
