
Dhadak - Title Track
Lyrics
मरहमी-सा चाँद है तू
दिल-जला सा मैं अँधेरा
एक-दूजे के लिए है
नींद मेरी, ख़्वाब तेरा
तू घटा है फुहार की, मैं घड़ी इंतज़ार की
अपना मिलना लिखा इसी बरस है ना?
जो मेरी मंज़िलों को जाती है
तेरे नाम की कोई सड़क है ना?
जो मेरे दिल को दिल बनाती है
तेरे नाम की कोई धड़क है ना?
हो, कोई बाँधनी जोड़ा ओढ़ के
बाबुल की गली आऊँ छोड़ के
तेरे ही लिए लाऊँगी, पिया
१६ साल के सावन जोड़ के
प्यार से थामना, डोर बारीक है
सात जन्मों की ये पहली तारीख़ है
डोर का एक मैं सिरा और तेरा है दूसरा
जुड़ सके बीच में, कहीं तड़प है ना?
जो मेरी मंज़िलों को जाती है
तेरे नाम की कोई सड़क है ना?
जो मेरे दिल को दिल बनाती है
तेरे नाम की कोई धड़क है ना?
Similar tracks
View All
ZaalimaArijit Singh, Harshdeep Kaur
Tum Kya Mile - Slowed and ReverbedArijit Singh, Sandeep Kumar
Phir Aur Kya Chahiye RelivedArijit Singh, Rajat Midha, Ishaan Arora
Apna Bana Le - Lofi Mix by Deepanshu RuhelaArijit Singh, Sachin-Jigar, Deepanshu Ruhela
Ve Kamleya Chill FlipArijit Singh, Pritam, Dixit Seth
Tum Kya Mile - Club RemixArijit Singh, Pritam, Shreya Ghoshal, Dj Ganesh Bombay
Deva Deva (From "Brahmastra")Arijit Singh, Pritam, Jonita Gandhi, Amitabh Bhattacharya
SitaareArijit Singh, Sachin-Jigar, Amitabh Bhattacharya
