Aaj Se Teri

Aaj Se Teri

Arijit Singh, Amit Trivedi

Song • 5 mins 12 secs • Jan 2026

Lyrics

आज से तेरी सारी गलियाँ मेरी हो गईं आज से मेरा घर तेरा हो गया आज से तेरी सारी गलियाँ मेरी हो गईं आज से मेरा घर तेरा हो गया आज से मेरी सारी ख़ुशियाँ तेरी हो गईं आज से तेरा ग़म मेरा हो गया ओ, तेरे काँधे का जो तिल है ओ, तेरे सीने में जो दिल है ओ, तेरी बिजली का जो bill है आज से मेरा हो गया ओ, मेरे ख़्वाबों का अंबर ओ, मेरी ख़ुशियों का समंदर ओ, मेरे PIN code का number आज से तेरा हो गया तेरे माथे... तेरे माथे के कुमकुम को मैं तिलक लगा के घूमूँगा तेरी बाली की छुन-छुन को मैं दिल से लगा के झूमूँगा मेरी छोटी-सी भूलों को तू नदिया में बहा देना तेरे जूड़े के फूलों को मैं अपनी shirt में पहनूँगा बस मेरे लिए तू मालपुए कभी-कभी बना देना आज से मेरी सारी रतियाँ तेरी हो गईं आज से तेरा दिन मेरा हो गया ओ, तेरे काँधे का जो तिल है ओ, तेरे सीने में जो दिल है ओ, तेरी बिजली का जो bill है आज से मेरा हो गया ओ, मेरे ख़्वाबों का अंबर ओ, मेरी ख़ुशियों का समंदर ओ, मेरे PIN code का number आज से तेरा हो गया तू माँगे सर्दी में अमियाँ, जो माँगे गर्मी में मूँगफलियाँ तू बारिश में अगर कह दे, "जा, मेरे लिए तू धूप खिला" तो मैं सूरज... तो मैं सूरज को झटक दूँगा, तो मैं सावन को गटक लूँगा तो सारे तारों संग चंदा मैं तेरी गोद में रख दूँगा बस मेरे लिए तू खिल के कभी मुस्कुरा देना आज से मेरी सारी सदियाँ तेरी हो गईं आज से तेरा पल मेरा हो गया ओ, तेरे काँधे का जो तिल है ओ, तेरे सीने में जो दिल है ओ, तेरी बिजली का जो bill है आज से मेरा हो गया ओ, मेरे ख़्वाबों का अंबर ओ, मेरी ख़ुशियों का समंदर ओ, मेरे PIN code का number आज से तेरा हो गया

Similar tracks

View All